EDWISE COACHING CLASSES की ओर से हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए।

PDF Download Madhyamik Hindi Question Paper | हिन्दी | West Bengal Board Class X | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2018 Question Paper | Free PDF Download | WBBSE

क्या आप पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2018 के हिन्दी के प्रश्नपत्र की तलाश कर रहे हैं? यहां यह है 10वीं कक्षा  (माध्यमिक) 2018 का हिन्दी  का प्रश्नपत्र। यह निश्चित रूप से आपको आगामी परीक्षाओं के प्रश्न पैटर्न को समझने में मदद करेगा । यह वर्ष 2018 का हिन्दी का प्रश्नपत्र है। इस ब्लॉग पर प्रश्नपत्र प्रकाशित करने का एक ही मकसद है कि माध्यमिक के छात्रों को प्रश्न पैटर्न समझने में मदद मिल सके। पीडीएफ फ़ाइल  डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें। शुभकामनाएं!

माध्यमिक हिन्दी प्रश्नपत्र | डाउनलोड PDF | हिन्दी प्रश्नपत्र 2018

Examination : MADHYAMIK / SECONDARY (Class X)
Year : 2018
Category : OLD QUESTION PAPER
Subject : Hindi

WB MADHYAMIK HINDI QUESTION PAPER 2018

PDF Download Madhyamik Hindi Question Paper

(If you don't have any PDF reader first CLICK HERE to download Adobe PDF Reader to View/Download the files)

MADHYAMIK HINDI – 2018

1.निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुन कर लिखिए।                                  1x17=17

(i) मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुजर जाती है कि कानून हैरान रह जाता है। यह अंश किस कहानी से लिया गया है?

(क) धावक                       (ख) उसने कहा था

(ग) नमक                        (घ) सिरी उपमा जोग

(ii) नन्हा संगीतकार कहानी के कहानीकार हैं 

(क) नीलम संजीव रेडी        (ख) हैनरिक सेंकेविच

(ग) ममता कुलकर्णी            (घ) हेनरिक जागरिक

(iii) 'हमारे समय की सबसे भयानक पंक्ति है यह भयानक है इसे विवरण की तरह लिखा जाना।' -उद्धृत पंक्तियों के कवि कौन हैं(पाठ्यक्रम से बाहर)

(क) अनामिका                  (ख) राजेश जोशी

(ग) ऋतुराज                     (घ)कीर्ति चौधरी

(iv) आत्मत्राणकविता का हिन्दी में अनुवाद किसने किया?

(क) महावीर प्रसाद द्विवेदी    (ख) सोहनलाल द्विवेदी

(ग)कृपाराम द्विवेदी (घ) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी

(v) धूमकेतु को कैसा तारा कहते हैं ?

(क) गुच्छल तारा                (ख) उज्ज्वल तारा

(ग)पुच्छल तारा                  (घ)निश्छल तारा

(vi) किस नदी का अधिकांश भाग पाकिस्तान में चला गया है?

(क) झेलम                       (ख)गंगा

(ग)सतलज                       (घ) सिंधु

(vii) 'तनुजा किताब पढती है' - इस वाक्य में कौन सा वाच्य है?

(क) भाववाच्य                   (ख) कर्तृवाच्य

 (ग) कर्मवाच्य                   (घ)इनमें से कोई 

(viii) नौरंगिया क्या सुनती रहती है ?

(क) राष्ट्रगीत                     (ख) फिल्मी गीत

(ग)कुत्तों का भौंकना           (घ) विविध भारती

(ix) पैसे की चिंता न करो-रेखांकित अंश का कारक बताए ।

(क) कर्म                         (ख) कर्त्ता

(ग) सम्प्रदान                     (घ)संबंध

(x) किसमें द्विगु समास नहीं है

(क) दो तरफा                   (ख) तीन-तीन

(ग) चौरस्ता                       (घ) पंचमेल

(xi) 'मैने हड़बड़ाकर एक नजर धावकों पर डाली।- इसका संयुक्त वाक्य क्या होगा?

(क) मैं हड़बड़ाया और एक नजर धावकों पर डाला।

(ख) धावकों पर एक नजर डालते हुए मैं हड़बड़ा गया।

(ग) हड़बड़ाते हुए मैंने धावकों पर एक नजर डाली। 

(घ) मैंने हड़बड़ाहट में एक नजर धावकों पर डाली।

(xii) हर आवाज वह डूबकर सुनता। -इसमें कौन-सा वाच्य है ?

(क) कर्तृवाच्य                    (ख) कर्मवाच्य

(ग) भाववाच्य                    (घ) इनमें से कोई नहीं

(xiii) कौन-सा बहाना बनाकर लहनासिंह खंदक में घुसा?

(क) खाना लाने का             (ख) दियासलाई लाने का 

(ग) राइफल लाने का           (घ)पानी लाने का

(xiv) बिस्मिल्ला खाँ किसको जन्नत से भी बढ़कर मानते थे?

(क) काशी और शहनाई को

(ख) लाहौर और ढोलक को

(ग)  काशी और ढोलक को

(घ) लाहौर और शहनाई को

(xv) 'परकिस कारक की विभक्ति है ?

(क) संबोधन                     (ख) अपादान 

(ग) करण                        (घ)कर्म

(xvi) नीलकंठमें कौन समास है?

(क) बहुव्रीहि                     (ख) द्विगु

(ग) द्वंद्व                           (घ) तत्पुरुष

(xvii) तेज बारिश होने के कारण वह स्कूल न जा सका - कौन-सा समास है?

(क) सरल वाक्य                (ख) मिश्र वाक्य

(ग) संयुक्त वाक्य               (घ) इनमें से कोई नहीं

2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं उन्नीस प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (अधिकतम20-25शब्दों में)       1x19=19

(i) जीवन पथ पर किसी साथी के न मिलने पर कवि क्या प्रार्थना करता हैं ?

(ii) नौरंगिया की आँखों में कैसे सपने हैं 

(iii) रामदास की हत्या के बाद लोगों ने क्या किया ?

(iv) औरतों से भंबल दा को विरक्ति क्यों हो गई थी ?

(v) रंगय्या ने भगवान वेंकटेश्वर से क्या प्रार्थना की 

(vi) बच्चे काम पर क्यों जा रहे हैं?(पाठ्यक्रम से बाहर)

(vii) जयदेव बोस का परिचय दीजिए।(पाठ्यक्रम से बाहर)

(viii) किस घटना को याद कर सूबेदारनी रोने लगी ?

(ix) घूमकेतु पृथ्वी के लिए भयकारी क्यों है 

(x) हमारे देश की कौन-कौन-सी महान नदियाँ हैं और उनका महत्त्व क्या है ?(पाठ्यक्रम से बाहर)

(xi) 'एक था पेड़ और एक था ठूँठ!निबंध के आधार पर 'हिलनेऔर 'झुकनेका अर्थ स्पष्ट करें।(पाठ्यक्रम से बाहर)

(xii) भाववाच्य किसे कहते हैंउदाहरण दीजिए। 

(xiii) संयुक्त वाक्य की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।

(xiv) संबंध कारक और संबोधन कारक का सोदाहरण अंतर स्पष्ट कीजिए। 

(xv) उदाहरण सहित बहुव्रीहि समास की परिभाषा लिखिए।

(xvi) तत्पुरुष समास किसे कहते हैं?

(xvii) 'बह गरीब किसान बीमार था।'- इसे मिश्र वाक्य में परिवर्तित कीजिए। 

(xviii) करण कारक और अपादान कारक की परिभाषा दीजिए।

(xix) 'दालरोटीसामासिक पद का विग्रह करते हुए उसका नाम लिखिए। 

(xx) लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं।'-इस वाक्य को कर्मवाच्य में परिवर्तित कीजिए।

(xxi) किसी एक सामासिक पद का विग्रह कीजिए और नाम बताइए - चौराहापीताम्बर।

(xxii) बजीरासिंह कौन है?

(xxiii) अमीरुद्दीन के बड़े भाई का नाम क्या है ?

3. प्रत्येक खण्ड से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। (अधिकतम 60 शब्दों में)                                 3x2=6

                        खण्ड ''

(i) "नाश के दुःख से कभी

दबता नहीं निर्माण का सुख प्रलय की निस्तब्धता से

सृष्टि का नवगान फिर-फिर!"

(क) प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से अवतरित हैं ?

(ख) प्रस्तुत पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

(ii) अब जाने भी दीजिएदेखिएसुनिए - 'सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा',यह धुन जो मोबाइल की है क्या आपके जेब से आ रही है ?

(क) प्रस्तुत पंक्तियों के रचनाकार का नाम लिखिए।

(ख) प्रस्तुत पंक्तियों की व्याख्या कीजिए।

                         खण्ड ख 

(i) माँभगवान मुझे स्वर्ग में असली वायालीन देगा।

(क) यहाँ वक्ता कौन है?

(ख) इस कथन का संदर्भ और भाव लिखिए।

(ii) "आप अदीब ठहरी और सभी अदीबों का दिमाग थोड़ा-सा तो जरूर घूमा हुआ होता है।"

(क) यह किसका कथन है?

(ख) प्रस्तुत पंक्ति की प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए। (पाठ्यक्रम से बाहर)

4. प्रत्येक खण्ड से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (अधिकतम 150 - 200 शब्दों में)     5+5+5+4=19

                         खण्ड 'क'

(i) पठित पदों के आधार पर रैदास की भक्ति भावना का वर्णन कीजिए ।

(ii) 'कन्यादानकविता का मूलभाव लिखिए।(पाठ्यक्रम से बाहर)

                        खण्ड 'ख'

(i) नमक कहानी की मार्मिकता पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।

(ii)'नन्हा संगीतकारके प्रमुख पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए।

                        खण्ड ''

(i) हेली इस निष्कर्ष पर कैसे पहुँचे कि घूमकेतु सौरमण्डल के सदस्य हैं?

(ii) बिस्मिल्ला खाँ के जीवन पर गंगा-जमुनी तहजीब का क्या असर रहा है?

                        खण्ड ''

(i) 'दीपदानएकांकी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

(ii)'दीपदानएकांकी के आधार पर बनवीर की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।

5. किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (अधिकतम 150 शब्दों में)                                                  5x2=10

(i) त्रिशंकुकहानी के आधार पर ममी के चरित्र पर प्रकाश डालिए। (पाठ्यक्रम से बाहर)

(ii) 'कोसी का घटयारकहानी का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए। (पाठ्यक्रम से बाहर)

(iii) रजुआ की चारित्रिक विशेषताएँ बताइए। (पाठ्यक्रम से बाहर)

6. किसी एक विषय पर निबंध लिखिए। (अधिकतम 400 शब्दों में)                                       10x1 =10

(i) पुस्तकालय का महत्त्व 

(ii) यदि मैं शिक्षक होता 

(iii) जीवन में स्वच्छता का महत्त्व 

(iv) इंटरनेट वरदान या अभिशाप

7. हिन्दी अनुवाद कीजिए।                                   4

 Water is the most essential component of life and is vital for sustenance. The importance of water in our diet is apparent as it helps the body to perform specific metabolic tasks and regulates our body temperature. There is no doubt that water is everywhere and it is very important to our earth and the life inhabiting it. It is the key component in determining the quality of our life.

8. किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (अधिकतम 150 शब्दों में)                                                    5x1=5

 (i) मोबाइल फोन की अच्छाई और बुराई विषय पर दो मित्रों के बार्तालाप लिखिए।

(ii) सरकारी अस्पतालों की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए समाचार-पत्र के लिए प्रतिवेदन लिखिए । \

Note : 2018 के कुछ प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछ दिये गए थे। वे प्रश्न आपको नहीं करने हैं। 

====

Thank you. Share with your friends.

 (CLICK THE LINK BELOW FOR COMPLETE PAPER)
View Also : 
English 2020 PDF Madhyamik question paper 2020 pdf | Madhyamik syllabus 2022| Madhyamik syllabus 2022 All Subject | Madhyamik syllabus 2022 reduced | Madhyamik syllabus 2022 Physical Science | Madhyamik syllabus 2022 Geography | Madhyamik syllabus 2022 WBBSE | Madhyamik syllabus 2022 Number Division | Madhyamik syllabus 2022 West bengal Board | wbbse class 10 syllabus 2022 pdf  | Madhyamik question paper 2021 | WBBSE,West Bengal Board, Question Pattern, New Syllabus 2022, 2022 ,Madhyamik 2022,WBBSE New Syllabus, PDF Download, New Syllabus, Madhyamik question pattern 2022 pdf | Madhyamik syllabus 2022| Madhyamik syllabus 2022 All Subject | Madhyamik syllabus 2022 reduced | Madhyamik syllabus 2021 Physical Science | Madhyamik syllabus 2022 Geography | Madhyamik syllabus 2022 WBBSE | Madhyamik syllabus 2022 Number Division | Madhyamik syllabus 2022 West bengal Board | wbbse class 10 syllabus 2022 pdf  | Madhyamik question paper 2021 | Blue print, WBBSE, West Bengal Board, Question Pattern, New Syllabus 2022, 2022 , Madhyamik 2022,WBBSE New Syllabus, PDF Download, Life Science, Hindi Version, 2020, All question papers, download, Madhyamik life science, 2020, Original Question Paper, Last 10 years question paper download, Previous years question papers, Hindi, English, Mathematics, Math, Maths, History, Geography, Question paper download, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, WB Madhyamik, Madhyamik question paper 2017, Madhyamik question paper 2018, Madhyamik question paper 2019, Madhyamik question paper 2020, Madhyamik question paper 2021, Madhyamik question paper 2022
 

Post a Comment

1 Comments