माध्यमिक इतिहास प्रश्नपत्र | डाउनलोड PDF | इतिहास प्रश्नपत्र 2020 | West Bengal Board Class X | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2020 Question Paper | Free PDF Download | WBBSE
MADHYAMIK HISTORY – 2019
विभाग 'क'
1. सही उत्तर चुनकर लिखिए :1x20=20
1.1. मोहनबागान क्लब आई.एफ.ए. शील्ड किस वर्ष जीता था
(क) 1890 ई० में (ख) 1905 ई० में
(ग) 1911 ई० में (घ) 1917 ई० में
1.2. दादा साहब फाल्के युक्त थे -
(क) फिल्म (ख) खेल
(ग) स्थानीय इतिहास चर्चा (घ) पर्यावरण इतिहास चर्चा
1.3. 'ग्रामवात्ता प्रकाशिका' प्रकाशित
होती थी -
(क) जेसोर से (ख) रानाघाट से
(ग) कुष्ठिया (घ) बारासात से
1.4. कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रथम बी.ए. परीक्षा
हुई थी -
(क) 1857 ई० में (ख) 1858
ई० में
(ग) 1859 ई० में (घ) 1860 ई० में
1.5. कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के प्रथम प्रिंसिपल थे -
(क) डॉ० एम० जे० ब्राम्ली (ख) डॉ० एच० एच० गूडिव
(ग) डॉ० एन० वालिश (घ)
डॉ० जे० ग्रान्ट
1.6. तीतूमीर का वास्तविक नाम था
(क) चिराग अली (ख)
हैदर अली
(ग) मीर निसार अली (घ)
तोराप अली
1.7. संन्यासी-फकीर विद्रोह की मुख्य नेत्री थी -
(क) रानी कर्णावती (ख) रानी शिरोमणि
(ग) देवी चौधरानी (घ) रानी दुर्गावती
1.8. “वन्देमातरम्' संगीत की
रचना हुई थी -
(क) 1870 ई० में (ख) 1872 ई० में
(ग) 1875 ई० में (घ) 1876 ई० में
1.9. बर्तमान भारत' ग्रन्थ की
रचना किये थे -
(क) अक्षय कुमार दत्त (ख) राजनारायण वसु
(ग) स्वामी विवेकानन्द (घ) रमेशचन्द्र मजुमदार
1.10. गगनेन्द्रनाथ ठाकुर थे -
(क) संगीतकार (ख) नाटककार
(ग) कवि (घ) व्यंग्यचित्रकार
1.11. 'वर्णपरिचय' प्रकाशित हुआ
था
(क) 1845 ई० में (ख) 1850 ई० में
(ग) 1855 ई० में (घ) 1860 ई० में
1.12. बंगाल टेक्निकल इंस्टीच्यूट की स्थापना हुई थी -
(क) 1905 ई० में (ख) 1906 ई० में
(ग) 1911 ई० में (घ) 1912 ई० में
1.13. सर्व भारतीय किसान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे -
(क) एन० जी० रंगा (ख) स्वामी सहजानन्द
(ग) बाबा रामचन्द्र (घ) लाला लाजपत राय
1.14. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी -
(क) कलकत्ता में (ख)
दिल्ली में
(ग) बम्बई में (घ)
मद्रास में
1.15. वर्कर और पीजेण्ट' (मजदूर
और किसान) पार्टी संयुक्त थी -
(क) रौलेट सत्याग्रह से (ख) असहयोग आन्दोलन से
(ग) बारदोली सत्याग्रह से (घ) साइमन कमीशन विरोधी आन्दोलन से
1.16. बंगाल के गवर्नर स्टेनली जैक्सन की हत्या का
प्रयास किये थे -
(क) बीना दास (ख)
कल्पना दत्ता
(ग) प्रीतिलता बाद्देदार (घ) सुनीति चौधरी
1.17. एन्टी-सर्कुलर सोसाइटी के सम्पादक थे
(क) सचीन्द्र प्रसाद बसु (ख) कृष्णकुमार मित्रा
(ग) चित्तरंजन दास (घ)
आनन्दमोहन बसु
1.18. वाइकम (Vykom) सत्याग्रह
हुआ था
(क) मालावार में (ख) मद्रास में
(ग) महाराष्ट्र में (घ) गोदावरी घाटी में
1.19. जो देशीय राज्य जनता के मतदान के माध्यम से भारत
संघ में युक्त हुआ था वह है
(क) काश्मीर (ख) हैदराबाद
(ग) जूनागढ़ (घ) जयपुर
1.20. भाषा आधारित गुजरात राज्य की स्थापना हुई थी
(क) 1953 ई० में (ख) 1956 ई० में
(ग) 1960 ई० में (घ) 1965 ई० में
विभाग 'ख'
2. नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए (प्रत्येक
उपविभाग से कम से कम एक-एक करके कुल 16 प्रश्नों के उत्तर
दीजिए) :1x16=16
उपविभाग : 2.1
एक वाक्य में उत्तर दीजिए :
2.1.1. 'गोरा' उपन्यास के लेखक
कौन थे ?
2.1.2. बांग्ला भाषा में प्रकाशित प्रथम चित्रित ग्रंथ
का नाम लिखिए।
2.1.3. श्रीरामपुर मिशन प्रेस की स्थापना किस वर्ष में
हुई थी ?
2.1.4. ऊषा महतो किस आन्दोलन से जुड़ी थी ?
उपविभाग : 2.2
सत्य या असत्य निर्णय कीजिए :
2.2.1. 'सोमप्रकाश' पत्रिका के
सम्पादक द्वारकानाथ विद्याभूषण थे।
2.2.2. कलकत्ता विश्वविद्यालय की प्रथम एम० ए० महिला
कादम्बिनी बसु (गांगुली)
2.2.3. बंगाल में सशस्त्र क्रान्तिकारी आन्दोलन की
मुख्यनेत्री बासन्ती देवी थीं।
2.2.4. दीपाली संघ की संस्थापक कल्पना दत्ता थी।
उपविभाग : 2.3
स्तम्भ 'A' को
स्तम्भ 'B' से मिलाइये:
स्तम्भ 'A |
स्तम्भ 'B' |
2.3.1. बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय 2.3.2. नवगोपाल मित्र 2.3.3. वीरेन्द्रनाथ ससमल 2.3.4. ड्रिंक वाटर बेथून |
1. हिन्दू बालिका विद्यालय 2. कृषक आन्दोलन 3. हिन्दू मेला 4.बंगदर्शन |
उपविभाग : 2.4
दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में
निम्नलिखित स्थानों को चिह्नित एवं नामांकित कीजिए:1x4
2.4.1. संथाल विद्रोह (1855 ई०)
क्षेत्र ।
2.4.2. बारासात विद्रोह क्षेत्र।
2.4.3. नील विद्रोह का प्रमुख केन्द्र : जेसोर ।
2.4.4. हैदराबाद राज्य।
अथवा (केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
2.4.1. सरलादेवी चौधरानी की आत्मकथा ग्रंथ का नाम…….
2.4.2. कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना …….. ई० में
हुई थी।
2.4.3. सूई मुण्डा.......विद्रोह के प्रमुख नेता थे।
2.4.4. भारत सभा की स्थापना ई० में हुई थी।
उपविभाग : 2.5
निम्नलिखित कथनों की सही व्याख्या चुनकर
लिखिए :
2.5.1 कथन : राममोहन राय ने लार्ड अम्हस्स्ट को पत्र
लिखे थे (1823 ई०)।
व्याख्या 1: सती प्रथा को बन्द करने के
लिए अनुरोध
व्याख्या 2 :भारत में पाश्चात्य शिक्षा
विस्तार के लिए अनुरोध ।
व्याख्या 3: भारत में संस्कृत शिक्षा
विस्तार के लिए अनुरोध ।
2.5.2 कथन : स्वामी विवेकानन्द ने वर्तमान भारत'
ग्रन्थ रचना की।।
व्याख्या 1:उनका उद्देश्य आधुनिक भारत
का इतिहास लिखना था।
व्याख्या 2 :उनका उद्देश्य नव
हिन्दूधर्म का प्रचार करना था ।
व्याख्या 3: उनका उद्देश्य देशभक्ति का
प्रसार करना था ।
2.5.3 कथन :बंगभंग विरोधी आन्दोलन में श्रमिक-कृषकों
के लिए कोई कर्मसूची नहीं थी।
व्याख्या 1: श्रमिक -कृषक इस आन्दोलन
के विरोधी थे।
व्याख्या 2: ब्रिटिश सरकार ने
श्रमिक-किसान आन्दोलन पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।
व्याख्या 3: बंगभंग विरोधी आन्दोलन मूल
रूप से मध्यवर्ग का आन्दोलन था ।
2.5.4 कथन:गाँधीजी जमींदारों के विरुद्ध कृषक आन्दोलन
का समर्थन नहीं किया।
व्याख्या 1:गाँधीजी जमींदार वर्ग के
प्रतिनिधि थे।
व्याख्या 2:गाँधीजी हिंसक आन्दोलन के
विरोधी थे।
व्याख्या 3:गाँधीजी वर्ग संघर्ष की
अपेक्षा वर्ग एकता में विश्वास करते थे ।
विभाग 'ग'
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर केवल दो या तीन
वाक्यों में दीजिए (कोई ग्यारह) : 2x11 = 22
3.1. स्थानीय इतिहास के अध्ययन का क्या महत्व है ?
3.2. 'सरकारी अभिलेख' से क्या
समझते हैं ?
3.3. समाचार पत्र एवं पत्रिका में क्या अन्तर है।
3.4. मधुसूदन गुप्त कौन थे ?
3.5. संन्यासी-फकीर विद्रोह असफल क्यों हो गया ?
3.6. नीलविद्रोह में ईसाई मिशनरियों की क्या भूमिका थी
?
3.7. जमींदार सभा एवं भारत सभा में दो अन्तर लिखिए।
3.8. उन्नीसवीं शताब्दी में राष्ट्रीयता की भावना
उत्पन्न करने के लिए 'भारतमाता' के
चित्र की क्या भूमिका थी ?
3.9. चार्ल्स विल्किन्स कौन थे ?
3.10. बांग्ला लाइनोटाइप छपाई का क्या महत्व था ?
3.11. कृषक आन्दोलन में बाबा रामचन्द्र की भूमिका क्या
थी ?
3.12. मदारी पासी कौन थे ?
3.13. मातंगिनी हाजरा का स्मरण क्यों किया जाता है?
3.14. दलित किसे कहते हैं ?
3.15. डार कमीशन (1948 ई०) क्यों
बनाया गया था ?
3.16. पट्टी श्रीरामालू कौन थे ?
विभाग 'घ'
4. निम्नलिखित प्रश्नों में प्रत्येक का उत्तर सात या
आठ वाक्यों में दीजिए । (प्रत्येक उपविभाग से एक प्रश्न का उत्तर दीजिए कुल छः
प्रश्नों के उत्तर दीजिए) 4 x 6 = 24
उपविभाग : घ.1
4.1. 'नीलदर्पण' नाटक से
उन्नीसवीं शताब्दी में बांग्ला समाज का चित्रण किस प्रकार मिलता है ?
4.2. उन्नीसवीं शताब्दी में नारी शिक्षा के विस्तार के
लिए ड्रिंकवाटर बेथूनने किस प्रकार की भूमिका निभाई थी ?
उपविभाग : घ .2
4.3. हिन्दू मेला की स्थापना का उद्देश्य क्या था ?
4.4. 'बंगभाषा प्रकाशिका सभा' को
प्रथम राजनैतिक संस्थान कहा जाता है, क्यों?
उपविभाग : घ .3
4.5. छपी पुस्तकों एवं शिक्षा के विस्तार में सम्बन्ध
का वर्णन कीजिए।
4.6. बंगाल में विज्ञान चर्चा के विकास में डा०
महेन्द्रलाल सरकार का क्या योगदान था ?
उपविभाग : घ.4
4.7. भारत सरकार ने किस प्रकार देशीय रियासतों को भारत
संघ में मिलाने के प्रश्न का समाधान किया था ?
4.8. कश्मीर समस्या किस प्रकार उत्पन्न हुई ?
विभाग 'ङ'
5. किसी एक प्रश्न का उत्तर पन्द्रह या सोलह वाक्यों
में दीजिए : 8x1
5.1. विद्यासागर के नेतृत्व में विधवा विवाह आन्दोलन
का संक्षिप्त विवरण दीजिए। विद्यासागर को कितनी सफलता मिली थी ?
5.2. बंगाल में तकनीकी शिक्षा के विकास का संक्षेप में
वर्णन कीजिए ।
5.3. बंगभंग विरोधी आन्दोलन में नारी समाज ने किस
प्रकार भाग लिया था ? उनके आन्दोलन की सीमाबद्धता क्या थी ?
(केवल
मात्र बाह्य परीक्षार्थियों के लिए)
विभाग 'च
6.1. एक पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए (कोई चार) : 1x4
6.1.1. 'नीलदर्पण' नाटक के
रचयिता कौन थे ?
6.1.2. हिन्दू कॉलेज की स्थापना किस ईस्वी में हुई ?
6.1.3. आनन्द मठ' की रचना किसने
की ?
6.1.4. विश्वभारती की स्थापना किस वर्ष में हुई ?
6.1.5. मास्टर दा' के नाम से
किसे जाना जाता था ?
6.1.6. आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रथम
अध्यक्ष कौन थे ?
6.2. दो या तीन वाक्यों में नीचे दिये गये प्रश्नों के
उत्तर दीजिए (कोई तीन) :3x2
6.2.1. डेविड हेयर को क्यों स्मरण किया जाता है ?
6.2.2. क्रांति का क्या अर्थ है ?
6.2.3. 'रशीद अली दिवस' क्यों
मनाया जाता था ?
6.2.4. भारत मुक्ति दलील' (Instrument of
Accession) का क्या तात्पर्य है?
=====
Thank you. Share with your friends.
1 Comments
Ye kya hai 2024 ka paper
ReplyDelete