हिन्दी (प्रथम भाषा) - 2017
1. निम्नलिखित प्रश्नों
के सही विकल्प चुन कर लिखिए। 1x17 = 17
(i) 'सोवियत
लैंड नेहरू' परस्कार किस साहित्यकार को मिला है ?
(क) दिनकर (ख) बच्चन
(ग) कीर्ति चौधरी (घ)
रघुवीर सहाय
(ii) रामदास कहाँ खड़ा था?
(क) चौड़ी
सड़क पर (ख) पतली गली में
(ग) गली के किनारे पर (घ)
बीच सड़क पर
(iii) रविदास जी के अनुसार ईश्वर का
निवास है -
(क) चर्च
में (ख) मस्जिद में
(ग) घट-घट में (घ) मंदिर में
(iv) रंगय्या ने चप्पल कहाँ रखे थे?
(क) अटारी
पर (ख) अल्मारी में
(ग) आंगन में (घ) पेटी पर
(v) सफिया लाहौर_______महीने में गई थी।
(क) मार्च (ख) अप्रैल
(ग) फरवरी (घ) अगस्त
(vi) माँ जेन को क्या कहकर पुकारती
थी?
(क) झिंगली
(ख) चेंजलिंग
(ग) चेंजलिंग (घ) मेचलिंग
(vii) 'आकाश के राक्षस' क्या है?
(क) कविता (ख) उपन्यास
(ग) धूमकेतु (घ) पुस्तक
(viii) भीमपलासी और मुलतानी _______के नाम हैं।
(क) मिट्टी (ख) गंगा घाट
(ग) राग (घ) कोई नहीं
(ix) बिस्मिल्ला खाँ किस दिन खड़े
होकर शहनाई बजाते हैं ?
(क)
मुहर्रम के दिन (ख) हनुमान जयंती के दिन
(ग) ईद के दिन (घ) गांधी
जयंती के दिन
(x) 'सीता लिखकर ही उठेगी' इस वाक्य में उद्देश्य है –
(क) लिखकर (ख) उठेगी
(ग) ही (घ) सीता
(xi) निम्नलिखित में से इच्छावाचक
वाक्य चुनकर लिखिए :
(क) आप जा
सकते हैं। (ख) आपकी यात्रा मंगलमय हो।
(ग) अरे! तुम आ गए। (घ)
क्या तुम पढ़ोगे?
(xii) कर्मवाच्य बनाते समय कर्ता के
साथ प्रयोग होता है:
(क) को या
से द्वारा (ख) से या के द्वारा
(ग) के या मे द्वारा (घ)
से या में द्वारा
(xiii) जिस
व्यक्ति या वस्तु पर क्रिया का प्रभाव पड़े उसे ________ कहते
हैं -
(क) करण कारक (ख) कर्त्ता
कारक
(ग) कर्म कारक (घ)
सम्बन्ध कारक
(xiv) पढ़ने के लिए पुस्तक लाओ।'
- इस वाक्य में कारक है –
(क) करण (ख) सम्पदान
(ग) अपादान (घ) अधिकरण
(xv) 'चंद्रशेखर' में कौन-सा समास है?
(क)
द्वन्द्व (ख) कर्मधारय
(ग) बहुव्रीहि (घ)
तत्पुरुष
(xvi) 'कल मैं सरल और विनम्र व्यक्ति
से मिला।' – यह किस प्रकार का वाक्य है?
(क) सरल वाक्य (ख) मिश्र
वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य (घ)
कोई नहीं
(xvii) 'विद्याघर' - समास विग्रह :
(क) विद्या
का घर (ख) विद्या और घर
(ग) विद्या के लिए घर (घ)
विद्या ही है घर
2. निम्नलिखित
प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (अनाधिक 2025 शब्दों में): 1x19 = 19
(i) कवि
रवीन्द्रनाथ ठाकुर 'सुख के दिन’ में
परमात्मा के प्रति कैसे भाव रखते है ?
(ii) नौरंगिया
के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है ?
(iii) चिडिया
चोंच में तिनका लेकर क्या सिद्ध करना चाहती है?
(iv) सिनेमाघरों में लोगों द्वारा
सीट छोड़कर खड़े होने का क्या कारण है ?
(v) अर्जुन
कर्ण की सहायता क्यों नहीं लेना चाहता था?
(vi) रंगय्या
के कदम स्कूल की ओर क्यों चल पड़े?
(vi) भंबल
दा की जीवन के प्रति क्या धारणा थी?
(viii) यह
मुहब्बत ही उसका जुनून थी।‘- रेखांकित शब्द किसकी ओर संकेतित है? पक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
(ix) सिख बीबी को देख कर सफिया क्यों
हैरान रह गई थी?
(x) 'मेम
की जरसी की कथा केवल कथा थी’ – जर्सी की कथा क्या थी? स्पष्ट
कीजिए।
(xi) काशी
को संस्कृति की पाठशाला' क्यों कहा जाता है?
(xii) अमीरूद्दीन
जमीन पर पत्थर क्यों मारता था?
(xi) धूमकेतु
सभी ग्रहों में अपवाद क्यों है?
(xiv) चार
साल का अमीरूद्दीन फिल्म देखने के लिए पैसों का प्रबंध किस प्रकार करता था?
(xv) संप्रदान
कारक किसे कहते हैं?
(xvi) उसके
गीत के बोल थे आगे बढ़ो हिम्मत करो जाकर छूलो प्यारे – वाक्य
को उचित विराम चिह्न के साथ लिखिए।
(xvii) बाहर जाकर खेलो-वाक्य को
विधिवाचक वाक्य में परिवर्तित कीजिए।
(xviii) बहुव्रीहि समास किसे कहते है
? सोदाहरण बताएँ।
(xix) क्या आप बालू से तेल निकाल सकते
है? निषेधवाचक वाक्य में परिवर्तित कीजिए।
(xx) ‘वह बेचारा चल नहीं सकता।‘ - भाव वाच्य में परिवर्तित
कीजिए।
(xxi) किसी एक सामासिक पद का विग्रह
कीजिए और नाम बताइए – अपवित्र, मनोहर।
(xxii) ‘लड़कों द्वारा गेन्द खेला जा
रहा है।‘ - इस वाक्य को कर्तृवाच्य में परिवर्तित कीजिए।
(xxiii) टोपीवाला वाला लड़का कहाँ
गया। - इस वाक्य को मिश्र वाक्य में परिवर्तित कीजिए।
3. प्रत्येक खण्ड से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। (अनाधिक 60 शब्दों में): 3 x 2 = 6
खण्ड 'क'
(i) "ये
नर भुजंग मानवता का, पथ कठिन बहुत कर देते हैं,
प्रतिबल के वध के लिए नीच, साहाय्य सर्प का लेते हैं।“
(क) यह
पद्यांश किस कविता से उद्धृत है ?
(ख)
पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए। 1+2=3
(ii) "राम बिन संसै गाँठि न छूटै।
काम क्रोध मोह मद माया इन पंचन मिलि लूटै।“
(क) पंच
विकार क्या करते है?
(ख)
प्रस्तुत पंक्ति का प्रसंग सहित आशय स्पष्ट कीजिए।1+2=3
खण्ड 'ख'
(i) "भावों
को टकराहट से मूर्च्छा खुली। करवट बदली, पसली का घाव बह
निकला।"
(क) किसको मूर्च्छा
आ गई थी।
(ख) सूबेदारनी ने लहना
सिंह से आँचल पसारकर क्या मांगा था? 1+2=3
(ii) 'उनका
ऋण किसी भी रूप में चुकाया नहीं जा सकता।‘
(क) अंश किस पाठ से
उद्धृत है?
(ख) अंश
में कौन-से ऋण की बात कही गई है? उसे क्यों नहीं चुकाया जा
सकता? स्पष्ट कीजिए। 1+2=3
4. प्रत्येक
खण्ड से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। (प्रत्येक उत्तर अनाधिक 150-200 शब्दों में) 5x3 = 15
खण्ड 'क'
(i) ‘मनुष्य
और सर्प’ शीर्षक कविता के संदेश और उद्देश्य पर प्रकाश
डालिए। 5
(ii) ‘नौरंगिया’ कविता का मूल भाव लिखिए।
5
खण्ड 'ख'
(i) ‘नन्हा
संगीतकार' शीर्षक कहानी की मार्मिकता पर प्रकाश डालिए। 5
(ii) 'चप्पल’
कहानी के शीर्षक के औचित्य पर प्रकाश डालिए।
5
खण्ड 'ग'
(i) ‘धूमकेतु’ के विषय में क्या जानते हो? पाठ के आधार पर लिखिए। 5
(ii) बिस्मिल्ला खाँ के जीवन से हमें
क्या प्रेरणा मिलती है ? 5
खण्ड 'घ'
(i) ‘दीपदान'
एकांकी के शीर्षक का औचित्य निर्धारित कीजिए। 4
(ii) सिद्ध कीजिए कि पन्ना के चरित्र
में माँ की ममता, राजपूतानी का रक्त, राजभक्ति और आत्म-त्याग की भावना
है।
4
5. किन्हीं
दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (अनाधिक 150 शब्दों में) 5x2=10
(i) 'हीरामन' का
चरित्र-चित्रण कीजिए।
(ii) 'कर्मनाशा
की हार' कहानी की संदेश को प्रस्तुत करते हुए बताइए कि यह
कहानी आज के समय में कितनी उपयुक्त सिद्ध होती है।
(iii) ‘जांच
अभी जारी है' कहानी में उठाई गई समस्या पर अपने विचार व्यक्त
कीजिए।
6. किसी एक
विषय पर निबंध लिखिए। (अनाधिक 400 शब्दों में) 10x1=10
(i) समय और उसका सदुपयोग
(ii) व्यायाम और स्वास्थ्य
(iii) यदि मैं किसान होता
(iv) समाचार पत्र की आत्मकथा
7. हिन्दी
में अनुवाद कीजिए – 4x1=4
The relation between man
and trees is as old as the history of mankind itself. They are useful to us many ways. They give
cool shade to the tired travellers. Birds build nests on them. They bring
rainfall and thus play a key role in the change of climatic conditions.
8. किसी एक प्रश्न का
उत्तर दीजिए। (अनाधिक 150
शब्दों में) 5x1=5
क) दो विद्यार्थियों के
मध्य ‘पुस्तकालय
के महत्व' विषय पर वार्तालाप लिखिए।
ख) शहर कोलकाता के पुस्तक
मेला पर समाचार पत्र में छपने के लिए एक प्रतिवेदन लिखिए।
(वाह्य परीक्षार्थियों के लिए)
(For External Candidates)
9. किन्हीं चार प्रश्नों
के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक उत्तर अधिक 20 शब्दों में) 1 x 4 = 4
(i) कर्ण की सहायता कौन करना चाहता
था और क्यों?
(ii) कवि रवीन्द्रनाथ ईश्वर से
सहायता क्यों नहीं लेना चाहते हैं ?
(iii) रामदास
ने अपनी सहायता के लिए किसी को अपने साथ क्यों नहीं लिया?
(iv) जेन्को
ललचाई नजरों से किसको ताक रहा था और क्यों?
(v) वैष्णवी
से टकराने पर लड़के को क्या उपाधि मिली?
10. किन्हीं
दो प्रश्नों के उत्तर अधिक 60 शब्दों में दें। 3x2=6
(i) 'इसे मेरी ओर से तुम्हीं रख लो।
(क) प्रस्तुत अंश किस पाठ
से उद्धृत है?
(ख) वक्ता
का नाम लिखते हुए प्रस्तुत अंश का सप्रसंग आशय स्पष्ट कीजिए। 1+2=3
(ii) ‘क्या वह दिन मैं देख सकूंगा?'
(क)
प्रस्तुत अंश के रचनाकार का नाम लिखिए।
(ख) अंश की सप्रसंग
व्याख्या कीजिए। 1+2=3
(iii) "नरहरि चंचल मति मोरी
कैसे भगति करौं मैं तोरी"
(क)
प्रस्तुत पंक्तियों के रचनाकार का नाम लिखिए।
(ख) अंश की सप्रसंग
व्याख्या कीजिए। 1+2=3
======
0 Comments